जीवन परिचय

पं. नितिन शुक्ला हरिद्वार के प्रख्यात पंडित हैं | वर्तमान में पंडित जी पूरी हरिद्वार नगरी में पूजा पाठ एवं कर्मकांड के सर्वश्रेष्ठ विद्वानोँ की श्रेणी में अग्रणी है, इतनी कम आयु में पंडित जी ने अपने अथक परिश्रम से हरिद्वार के ब्राह्मण समाज में अपनी एक विशिष्ठ पहचान स्थापित करी है |

पंडित जी का लालन पालन एक साधारण से ब्राहमण परिवार में हुआ उनके पिता स्वर्गीय मूलचंद जी शुक्ला एक दशाग्रंथी ब्राह्मण थे | बालयकाल से ही पं. नितिन शुक्ला जी धार्मिक अनुष्ठानों काफी रूचि रखते थे | पंडित जी को समस्त प्रकार के अनुष्ठानो का प्रयोगत्मक ज्ञान एवं सम्पूर्ण विधि विधान की जानकारी अपने पिता जी से प्राप्त हुयी है |

पंडित जी ने संस्कृत महाविद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा शुरू की जहां उन्होंने संस्कृत में अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करी | बाद में पंडित जी ने संकृत यूनिवर्सिटी से शास्त्री (बी ऐ) एवं धर्म शास्त्र,ज्योतिष और कर्मकांड में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त करी |

पंडित जी की शिक्षा प्राप्त करने की प्यास यहीं शांत नहीं हुई उन्हीने अथक परिश्रम से संस्कृत की उच्चतम डिग्री साहित्यिकार्य एवं योग में पीजी डिप्लोमा भी गुरुकुल कांगरी विश्वविद्यालय हरिद्वार से पूरा किया है पंडित जी वैदिक अनुष्ठानों में आचार्य की उपाधि से विभूषित है एवं सभी प्रकार के दोष एवं वधाओ के निवारण के कार्यो को १५ वर्ष की आयु से करते आ रहे हैं |

पंडित जी पिंड दान, नारायण नाग्बली, कालसर्प पूजा, नवग्रह शांति, मंगलशांति पूजा, रुद्राभिषेक, ग्रहण दोष निवारण, चांडाल दोष निवारण, पितृ दोष निवारण, जैसे अनुष्ठानों को सम्पूर्ण वैदिक पध्हती द्वारा संपन्न करवाते हैं | इसके अतिरिक्त महामृत्युंजय जाप, दुर्गा सप्तसती पाठ भी आवश्यकता के अनुसार करते है, पंडित जी कुम्भ विवाह, अर्क विवाह, जन्म कुंडली अध्ययन अवं पत्रिका मिलान में भी सिद्धस्त है, इन समस्त कार्यो के साथ साथ पंडित जी वास्तु पूजन, वास्तु दोष निवारण एवं व्यापर व्यवसाय वाधा निवारण का पूजन भी सम्पूर्ण विधि विधान से करते है।

पंडित जी ने पूजा पाठ के साथ साथ समाजिक परिपेक्ष में भी बोहोत ही सराहनिए कार्य किया है | पंडित जी ने सनातन धर्म के प्राचीन हिंदू दर्शन को एक मिशन बनाने के लिए धर्म रक्षा मिशन नामक एक धार्मिक न्यास की स्थापना वर्ष २००२ में करी | धर्म रक्षा मिशन हरिद्वार नगरी में विभिन्न सामाजिक कार्यो को लगातार कई वर्षो से करता आ रहा है |